फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? अभ्यास सत्र में गंभीर-अगरकर से चर्चा करते दिखे बुमराह

Thu, 02 Jan 2025 05:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

मुख्य कोच गौतम गंभीर से जब रोहित के प्लेइंग 11 में चुने जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। गंभीर ने कहा कि अभी प्लेइंग 11 तय नहीं की गई है और इसका फैसला कल पिच देखने के बाद ही लिया जाएगा। समझने वाली बात यह है कि किसी भी मैच के लिए प्लेइंग 11 में सबसे पहले कप्तान का चुनाव किया जाता है। लेकिन भारतीय टीम की स्थिति इससे उलट दिख रही है। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला तीन जनवरी यानी शुक्रवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी खराब फॉर्म है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले तीन मैचों में वह सिर्फ 31 रन बना पाए हैं और उनकी कप्तानी भी प्रभावशाली नहीं रही है। 
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट की प्लेइंग 11 से रोहित शर्मा होंगे ड्रॉप?
गुरुवार को सिडनी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने पहुंचे मुख्य कोच गौतम गंभीर से जब रोहित के प्लेइंग 11 में चुने जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। गंभीर ने कहा कि अभी प्लेइंग 11 तय नहीं की गई है और इसका फैसला कल पिच देखने के बाद ही लिया जाएगा।

समझने वाली बात यह है कि किसी भी मैच के लिए प्लेइंग 11 में सबसे पहले कप्तान का चुनाव किया जाता है। लेकिन भारतीय टीम की स्थिति इससे उलट दिख रही है। गंभीर का रोहित के सिडनी टेस्ट खेलने के सवाल पर चुप्पी साधना इस बात का संकेत देता है कि भारतीय कप्तान की जगह प्लेइंग 11 में सुनिश्चित नहीं है। 

अभ्यास सत्र में गिल ने बिताया स्लिप पर समय
भारतीय टीम सिडनी टेस्ट से पहले आयोजित अभ्यास सत्र के लिए मैदान पर पहुंची। इस दौरान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में अकेले बैठे दिखे। वे ट्रेनिंग सेशन में टीम से अलग-थलग दिखे। उन्हें बुमराह से काफी देर तक बातचीत करते देखा गया। हिटमैन प्रेक्टिस सेशन में भी देर से पहुंचे।

फील्डिंग की ट्रेनिंग के दौरान रोहित शर्मा स्लिप पर मौजूद नहीं थे, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विराट कोहली पहले स्लिप पर थे, जबकि केएल राहुल सेकेंड और नीतीश कुमार तीसरे स्लिप पर मौजूद थे। वहीं, ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाले हुए थे और यशस्वी जायसवाल गली में खड़े थे।

ट्रेनिंग सत्र के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर जसप्रीत बुमराह से बात करते दिखे। इसके बाद तेज गेंदबाज ने शुभमन गिल को नेट्स पर समय बिताने के लिए कहा। इस दौरान रोहित शर्मा भी नेट्स पर ही मौजूद रहे। गिल को अभ्यास करते देखना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। हिटमैन की जगह गिल को स्लिप में फील्डिंग की ट्रेनिंग करते देखा गया। आमतौर पर रोहित शर्मा को यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के साथ स्लिप पर फील्डिंग करते देखा जाता है।

रोहित या गिल, किसे मिलेगा मौका?
अगर भारत रोहित के बिना खेलने का फैसला करता है तो इससे शुभमन गिल तीसरे नंबर पर वापसी कर सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर केएल राहुल यशस्वी के साथ पारी का आगाज करते दिखेंगे। अभ्यास के दौरान गिल कोच गंभीर के साथ चर्चा करते दिखे थे। यह इस बात के संकेत है कि गिल टीम में वापसी कर सकते हैं। मालूम हो कि मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में गिल को आराम दिया गया था और रोहित ने ओपनिंग में वापसी की थी। चौथे टेस्ट में बाहर बैठने के बाद गिल ने लगातार नेट्स पर बल्लेबाजी की थी और जमकर अभ्यास करते दिखे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि जैसे रोहित को ओपनिंग में भेजने के लिए गिल ने त्याग किया था, क्या अब रोहित भी उसी तरह का बलिदान देंगे?
 
रोहित अगर इस टेस्ट से बाहर रहते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे जिन्होंने पर्थ टेस्ट में भी टीम की अगुआई की थी। भारत के लिए सिडनी में टेस्ट जीत दर्ज करना कई मायनों में जरूरी है। अगर भारत पांचवां टेस्ट जीतने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रहेगा। इतना ही नहीं, इससे भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार रहेंगी और उसे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 

रोहित के नाम पिछली 15 पारियों में एक अर्धशतक
रोहित पिछली 15 टेस्ट पारियों में 164 रन बना सके हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान रोहित की पारियां- 6, 5, 23, 8, 2, 52, 0, 8, 18, 11, 3, 6, 10, 3 (मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी) और 9 (मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी) रन की रही हैं। रोहित ने इस साल टेस्ट में 14 टेस्ट की 26 पारियों में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए। एक बार फिर रोहित के सस्ते में आउट होने पर उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं, जो लाजमी भी हैं। 
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा/शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें