फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Live Streaming: जीत के साथ नए साल की शुरुआत करने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Thu, 02 Jan 2025 01:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

India vs Australia (IND vs AUS) 5th Test Live Streaming, Telecast: भारत की नजरें नए साल की शुरुआत जीत से करने पर टिकी होंगी। भारत अगर ऐसा करने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार रहेगा क्योंकि पिछली बार भारत ने ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम के पास सीरीज ड्रॉ कराने का अवसर है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। भारत की नजरें नए साल की शुरुआत जीत से करने पर टिकी होंगी। भारत अगर ऐसा करने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार रहेगा क्योंकि पिछली बार भारत ने ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। 
विज्ञापन

क्या होंगे बड़े बदलाव?
भारत को जब से चौथे टेस्ट में हार मिली है, तभी से भारतीय ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुख्य कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और इसे लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर खिलाड़ियों के साथ सार्थक बहस होनी चाहिए और यह बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टेस्ट में उनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसी भी चर्चा है कि रोहित को सिडनी टेस्ट से आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह शुभमन गिल की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। गंभीर ने रोहित के प्लेइंग-11 में शामिल होने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया था। इस बीच, उन्होंने स्वीकार किया था कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जो इस बात के संकेत है कि टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच शुक्रवार यानी तीन जनवरी से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच कब शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 4:30 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें