क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर कहा था- मारिया कमिंस के रातोंरात निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम आज सम्मान के निशान के रूप में काले बैंड के साथ मैदान में उतरेगी।
कमिंस अपनी बीमार मां के साथ रहने के लिए दूसरे टेस्ट के बाद घर वापस आ गए थे। कमिंस की मां को पैलिएटिव केयर में रखा गया था। कमिंस ने भारत छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा था- मुझे लगता है कि मैं यहां अपने परिवार के साथ अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे साथियों से मिले समर्थन की सराहना करता हूं। मुझे समझने के लिए धन्यवाद।
29 वर्षीय ने खुलासा किया था कि उनकी मां, जिन्हें 2005 में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, हाल के हफ्तों में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन के इस्तीफे के बाद 26 नवंबर 2021 को कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के 47वें कप्तान के रूप में घोषित किया गया। वह पूर्णकालिक ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान की भूमिका निभाने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।