फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'पंत, गिल और जायसवाल एक ही नाव पर सवार हैं', मेलबर्न टेस्ट से पहले रोहित ने क्यों दिया यह बयान?

Tue, 24 Dec 2024 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

रोहित ने इन तीनों बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'गिल, जायसवाल और पंत जैसे खिलाड़ी एक ही नाव पर सवार हैं। वे जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं।'
विज्ञापन
पंत, यशस्वी और शुभमन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल अपनी अनियमित फॉर्म के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में एक जैसी स्थिति में हैं, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि इन तीनों में से किसी पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा क्योंकि इससे स्थिति और जटिल हो जाएगी। जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 161 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला नहीं चल पाया, जबकि गिल और पंत अभी तक खेले गए तीन टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : Twitter
रोहित ने इन तीनों बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'गिल, जायसवाल और पंत जैसे खिलाड़ी एक ही नाव पर सवार हैं। वे जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। हमें चीजों को जटिल नहीं बनाना चाहिए। जायसवाल पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। वह पहले ही दिखा चुके हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जब आपके पास उनके जैसा खिलाड़ी हो तो आप उनकी मानसिकता में बहुत अधिक छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।'

यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, 'उन्हें जितना संभव हो उतना खुलकर खेलने दें और उनकी बल्लेबाजी को लेकर बहुत अधिक विचार करके उस पर अतिरिक्त बोझ नहीं बनने दें। वह किसी अन्य की तुलना में अपनी बल्लेबाजी के बारे में बेहतर समझ रखते हैं और उन्होंने अभी तक इसी तरह से क्रिकेट खेली है।' इसी तरह से गिल को लेकर भारतीय कप्तान किसी तरह से चिंतित नहीं हैं और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है।

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, 'जहां तक गिल की बात है तो हम सभी जानते हैं कि वह कितना कुशल खिलाड़ी हैं। यह उनके कौशल पर भरोसा करने से जुड़ा हुआ है। जायसवाल की तरह हम उनके लिए भी चीजों को जटिल नहीं बनाना चाहते हैं। वह अपनी बल्लेबाजी को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। गिल जानते हैं कि बड़े स्कोर कैसे बनाए जाते हैं और वह पहले ऐसा कर चुके हैं। उन्हें केवल अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है।'

ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
रोहित ने यह सुझाव भी खारिज कर दिया कि पंत पर 2021 के अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है। उन्होंने कहा, 'पंत पर किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने यहां अभी तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं। भारत में वह अच्छी फॉर्म में था। हमें दो या तीन टेस्ट मैच के आधार पर आकलन नहीं करना चाहिए। वह जानता है कि उसे क्या करना है।'
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : X
रोहित ने इसके साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा, 'बुमराह के मामले में सबसे आसान तरीका यही होता है कि उसे किसी तरह की सलाह नहीं दी जाए। वह जानता है कि वह क्या कर रहा है और किस तरह से चीजों को आगे बढ़ाना है। वह चीजों को जटिल बनाने का प्रयास नहीं करते हैं और उन्हें सरल बनाए रखते हैं। वह अपने कौशल पर पूरा भरोसा रखते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें