फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सचिन-धोनी के क्लब में शामिल हुए कोहली, घरेलू मैदान पर 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड

Wed, 01 Mar 2023 02:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ओवरऑल घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एलेन बॉर्डर के नाम है। कोहली इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 109 रन बनाए। हालांकि, इस मैच में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह तीनों फॉर्मेट मिलाकर घरेलू मैदान पर 200 मैच खेलने वाले भारत के तीसरे और ओवरऑल 13वें खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

इस मामले में कोहली महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। सचिन ने घरेलू मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 258 मैच खेले थे। वहीं, धोनी ने घरेलू मैदान पर तीनों फॉर्मेट मिलाकर 202 मैच खेले थे। ओवरऑल घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एलेन बॉर्डर के नाम है।

बॉर्डर ने घरेलू मैदान पर 263 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 9811 रन बनाए। वहीं, दूसरे नंबर पर तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 258 घरेलू मैच में 14192 रन बनाए। श्रीलंका के महेला जयवर्धने और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने घरेलू मैदान पर 249-249 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। जयवर्धने ने 249 मैचों में 11679 रन और पोंटिंग ने 13117 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ ने घरेलू मैदान पर 242 मैचों में 8875 रन बनाए थे।
 
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच
खिलाड़ी मैच रन
एलेन बॉर्डर (AUS) 263 9811
सचिन तेंदुलकर (IND) 258 14192
महेला जयवर्धने (SL) 249 11679
रिकी पोंटिंग (AUS) 249 13117
स्टीव वॉ (AUS) 242 8875
कुमार संगकारा (SL) 235 12043
जैक कैलिस (SA) 234 12305
मार्क बाउचर (SA) 219 5253
मुशफिकुर रहीम (BAN) 213 7233
रॉस टेलर (NZ) 210 8890
क्रिस गेल (WI) 204 8168
एमएस धोनी (IND) 202 7401
विराट कोहली (IND) 200* 10851

घरेलू मैदान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा 235 मैच (12043 रन) , दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस 234 मैच (12305 रन), मार्क बाउचर 219 मैच (5253 रन), बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 212 मैच (7233 रन), न्यूजीलैंड के रॉस टेलर 210 मैच (8890 रन), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 204 मैच (8168 रन) और धोनी 202 मैच (7401 रन) खेल चुके हैं। कोहली के 200 टेस्ट में 10848 रन हैं। 
विज्ञापन

हालांकि, कोहली इंदौर टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके ओर 22 रन बनाकर आउट हुए। मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। रोहित के अलावा शुभमन गिल 21 रन, चेतेश्वर पुजारा एक रन, रवींद्र जडेजा चार रन और कोहली 22 रन बना सके। श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। श्रीकर भरत 17 रन, रविचंद्रन अश्विन तीन रन, उमेश यादव 17 रन और सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मैथ्यू कुह्नेमैन ने पांच और नाथन लियोन ने तीन विकेट लिए। टॉड मर्फी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें