फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: इंदौर में अपने ही जाल में फंसी टीम इंडिया, पहली पारी में 109 रन पर सिमटी, जानें कैसे

Wed, 01 Mar 2023 09:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिल्ली और नागपुर के मैचों से सबक लेकर स्पिनर नाथन लियोन और ऑफ स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमैन ने पारी की शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे। कुह्नेमैन ने इस मुकाबले में पांच तो लियोन ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने भी एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पहली पारी में महज 109 रनों पर ही सिमट गई। इंदौर का मैदान बल्लेबाजों के लिए बेहद अच्छा माना जा रहा था, क्योंकि यहां की बाउंड्री छोटी है, लेकिन टीम इंडिया इंदौर के होल्कर मैदान पर एक-एक रन के लिए जूझती दिखी। वहीं, पिच की बात करें तो दिल्ली और नागपुर के पिचों की तरह यहां भी स्पिनरों को ही फायदा हुआ। ऑस्ट्रेलिया को अपनी स्पिन गेंदबाजी से चकमा देने वाली रोहित शर्मा की टीम इस बार खुद ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के जाल में फंस गई। 
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को हल्के में लेने की गलती कर दी। कमिंस निजी कारणों से अपने वतन वापस लौट गए हैं। उनकी जगह अब एक बार फिर स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली है। साल 2017 में पुणे में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में भारत महज 105 और 107 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। उस सीरीज के दौरान स्मिथ ही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों से शिकस्त दी थी। होल्कर में भारत की पहली पारी ने इस मुकाबले की याद दिला दी। आखिरी बार स्मिथ ने पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी की थी। इस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया की ही जीत हुई थी। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली और नागपुर के मैचों से सबक लेकर स्पिनर नाथन लियोन और ऑफ स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमैन ने पारी की शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे। कुह्नेमैन ने इस मुकाबले में पांच तो लियोन ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने भी एक विकेट चटकाया।

पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं और उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया पर बढ़त हासिल कर ली है। माना जा रहा था कि यहां का मैदान भी दिल्ली और नागपुर की तरह स्पिनरों के लिए मददगार साबित होने वाला है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन और ऑफ स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमैन, जो कि पिछले टेस्ट में पिच का कुछ खास फायदा नहीं उठा सके थे, इस टेस्ट में पिच का पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन

भारत ने इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका दिया था, लेकिन गिल इसबार मौके का फायदा नहीं उठा सके। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार दो मैचों में फ्लॉप बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा को एक बार फिर मौका दिया। पुजारा पिछले दो मैचों की तीन पारियों में 07, 0 और 31 रन ही बनाने में कामयाब हो पाए हैं। तीसरे मुकाबले में भी पुजारा के बल्ले से केवल एक रन ही निकला। सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को मौका देकर भी भारत को कुछ फायदा नहीं हुआ। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी लगातार खराब प्रदर्शन दे रहे हैं। अब तक उनके हाथ केवल एक ही विकेट लगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें