फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टीम इंडिया को हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने इंदौर की पिच को खराब बताया, जानें इसके नुकसान

Fri, 03 Mar 2023 07:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

होल्कर स्टेडियम को आईसीसी ने तीन डिमेरिट अंक दिए हैं। काउंसिल ने यह फैसला मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पिच को लेकर रिपोर्ट जमा करने और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद लिया है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया और बीसीसीआई को आईसीसी ने एक और झटका दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC/आईसीसी) ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम को 'खराब' (Poor) पिचों की श्रेणी में डाल दिया है। यह एक तरह से आईसीसी की होल्कर स्टेडियम को चेतावनी है। इस स्टेडियम पर अब अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से निलंबित होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन


Trending Videos

इंदौर की पिच पर पहले दिन से ही स्पिनर्स को मदद

आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इंदौर के पिच को खराब बताया गया है। दोनों टीमों के स्पिनरों को पहले दिन की शुरुआत से ही स्पिन के अनुकूल सतह से काफी मदद मिली थी। पहले दिन 14 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे। पूरे मैच के दौरान गिरे 31 विकेटों में से 26 स्पिनरों ने लिए, जबकि केवल चार विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

आईसीसी ने तीन डिमेरिट पॉइंट्स दिए

होल्कर स्टेडियम को आईसीसी ने तीन डिमेरिट पॉइंट्स दिए हैं। काउंसिल ने यह फैसला मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पिच को लेकर रिपोर्ट जमा करने और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद लिया है। इसके खिलाफ अपील करने के लिए बीसीसीआई के पास अब 14 दिनों का समय है।

आईसीसी पिचों को इन पांच आधार पर रेटिंग करता है
  • बहुत अच्छा (Very Good)
  • अच्छा (Good)
  • औसत (Average)
  • औसत से नीचे (Below Average)
  • खराब (Poor)
  • अनुपयुक्त (Unfit)

मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने क्या कहा?

पिच पर बात करते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा- पिच बहुत सूखी थी। वह बल्ले और गेंद के बीच संतुलन नहीं बना पा रही थी। पिच पर शुरू से ही स्पिनरों को बोलबाला रहा। मैच की पांचवीं गेंद पिच की सतह से टूट गई। साथ ही होल्कर स्टेडियम की पिच पर सीम मूवमेंट बहुत कम या न के बराबर हुआ। पूरे मैच में अत्यधिक और असमान उछाल था।

इंदौर स्टेडियम पर निलंबन का खतरा

आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के मुताबिक, अगर कोई पिच पांच साल की रोलिंग पीरियड में पांच या उससे ज्यादा डिमेरिट अंक पाता है तो उसे 12 महीने की अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करने से निलंबित कर दिया जाएगा। ऐसे में होल्कर स्टेडियम को तीन डिमेरिट अंक मिल चुके हैं। आगे ऐसी पिचों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन

इंदौर का नेहरू स्टेडियम पर लग चुका है प्रतिबंध
खराब पिच के कारण इंदौर पहले भी नुकसान उठा चुका है। होल्कर स्टेडियम के अलावा यहां क्रिकेट के लिए नेहरू स्टेडियम भी था। 25 दिसंबर 1997 को भारत और श्रीलंका के बीच नेहरू स्टेडियम में वनडे मैच खेला गया था, जिसे सिर्फ 18 गेंद के बाद रद्द कर दिया गया था।

श्रीलंका के तत्कालीन कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आरोप लगाए थे कि पिच ठीक से तैयार नहीं की गई और उन्होंने इस पर खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने इस स्टेडियम पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में शहर को अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने बंद हो गए थे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक बार फिर उसी तरह के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें