फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: चौथे दिन के अंतिम ओवर में बुमराह ने डाली दो नो बॉल, लियोन को मिला जीवनदान; राहुल की मेहनत गई बेकार

Sun, 29 Dec 2024 01:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट 173 रन पर गिरा दिए थे, उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 278 रनों की थी और लग रहा था कि भारत को आज ही दूसरी पारी शुरू करने का मौका मिल जाएगा। हालांकि, लियोन और स्कॉट बोलैंड की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर डाली।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर भारत की चौथे टेस्ट मैच में वापसी कराई थी, लेकिन रविवार को चौथे दिन के अंतिम ओवर में उन्होंने दो नो बॉल फेंकी जिससे नाथन लियोन को जीवनदान मिला। चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाकर 228 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर उनके पास 105 रन की बढ़त थी। ऐसे में टीम की कुल बढ़त 333 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन

लियोन-बोलैंड की शानदार साझेदारी
भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट 173 रन पर गिरा दिए थे, उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 278 रनों की थी और लग रहा था कि भारत को आज ही दूसरी पारी शुरू करने का मौका मिल जाएगा। हालांकि, लियोन और स्कॉट बोलैंड की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर डाली। यह दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक गए और मेहमान टीम को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने 10वें विकेट के लिए अब तक 110 गेंद में 55 रन की साझेदारी कर ली है। लियोन 41 रन और बोलैंड 10 रन बनाकर नाबाद हैं। 

राहुल ने पकड़ा कैच, लेकिन नॉटआउट रहे लियोन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को सबसे ज्यादा नुकसान लियोन और बोलैंड की जोड़ी ने ही पहुंचाया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने में कुछ ही समय शेष था और अंतिम दो बार जब फेंके जाने तब भारत के पास नई गेंद लेने का विकल्प आया। ऑस्ट्रेलियाई पारी का 81वां ओवर फेंकने आए आकाश दीप के ओवर की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने नई गेंद नहीं ली, लेकिन एक गेंद फेंकें जाने के बाद भारतीय कप्तान ने दूसरी नई गेंद लेने का फैसला किया। 

विज्ञापन

लग रहा था नई गेंद से भारत विकेट लेने में सफल रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिन का अंतिम ओवर डालने बुमराह आए। बुमराह थके हुए से लग रहे थे। उन्होंने पहले तीसरी गेंद नो बॉल फेंकी। इसके बाद चौथी गेंद पर लियोन के बल्ले का हल्का किनारा लेते हुए गेंद स्लिप में खड़े केएल राहुल के पास गई। राहुल के हाथ से गेंद फिसली, लेकिन पैर के बीच में जा फंसी जिससे कैच लेने में वह सफल हुए। भारतीय खेमे में खुशी दौड़ पड़ी, लेकिन तभी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। इस तरह लियोन को जीवनदान मिला और राहुल की मेहनत भी बेकार चली गई। दिन के खेल की समाप्ति तक भारतीय गेंदबाज लियोन-बोलैंड की साझेदारी को नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें