बुमराह
- फोटो : BCCI
बुमराह पर काफी दारोमदार
गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने सीरीज के बाकी सभी गेंदबाजों को अपने सामने बौना साबित कर दिया है। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से अधिक सहयोग की जरूरत है। इसके साथ ही उन्हें रोहित और कोहली जैसे बल्लेबाजों से अच्छे रनों की भी दरकार है ताकि वह खुलकर गेंदबाजी कर सकें। रोहित और कोहली के खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और आधुनिक क्रिकेट के इन दोनों महानायकों के लिए यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, इनकी गैरमौजूदगी के बावजूद भारत ने 2021 में गाबा में शानदार जीत दर्ज की थी।
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित और कोहली को अच्छा खेलना होगा
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दोनों पर अब तक उछाल और सीम से हमले बोले हैं और यहां भी पिच से अच्छी सीम मिलने की उम्मीद है। रोहित और कोहली के पास प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन इस समय फॉर्म साथ नहीं दे रहा। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या पहली पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी रही है। पिछले एक साल में भारत में और विदेश में खेले गए टेस्ट में छह बार पहली पारी का स्कोर 150 या कम रहा है। रोहित और कोहली ने 2024-25 सत्र में पहली पारी में 6.88 और 10 की खराब औसत से रन बनाए हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट
- फोटो : Twitter
रोहित ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कुछ खास नहीं कर सके
कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाया, लेकिन रोहित से कप्तानी पारी का इंतजार है। रोहित के पास इतना अनुभव तो है कि वह बखूबी जानते हैं कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड जैसे शानदार गेंदबाजों को हर गेंद पर पीटा नहीं जा सकता। बाजू में खिंचाव के कारण एडिलेड टेस्ट से बाहर रहने के बाद हेजलवुड टीम में लौटे हैं। रोहित सफेद गेंद के बादशाह रहे हैं, लेकिन अगर गाबा पर वह अच्छी पारी खेल जाते हैं तो महान क्रिकेटरों में उनका नाम शुमार होगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें सबसे पहले उन्हें अपना बल्लेबाजी क्रम तय करना होगा। रोहित पारी की शुरूआत करेंगे या छठे नंबर पर उतरेंगे, यह उन्हें देखना है क्योंकि ऐसे में अगर शीर्षक्रम धीमा खेलता है तो वह पुरानी कूकाबूरा गेंद पर आक्रामक खेल सकते हैं।
प्रसिद्ध और आकाश दीप
- फोटो : BCCI
प्रसिद्ध और आकाश में किसी एक को मौका
पहले दो टेस्ट में ऑफ स्पिनर आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा, लेकिन बल्लेबाजी में गहराई के लिए रविंद्र जडेजा बेहतर विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी में आकाश दीप के पास विविधता है, लेकिन कप्तान रोहित को हर्षित राणा की दिलेरी पसंद है। इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने हर्षित की जगह हिट दी डेक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करने की बात कही थी। प्रसिद्ध और आकाश में से किसी एक के खेलने की संभावना अधिक दिखती है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी भी खराब रही
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसकी बल्लेबाजी भी चिंता का सबब है। हेड की हालत आजकल ऋषभ पंत की तरह हो गई है। स्टीव स्मिथ का खराब फॉर्म चिंता का सबब है। मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड में अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह पुराने फॉर्म में नहीं दिख रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बुमराह के पहले स्पैल को सावधानी से खेलना चाहेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि इसमें कामयाब रहने पर बाकी भारतीय गेंदबाजों से उन्हें इतना खतरा नहीं है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप/प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी।
ऑस्ट्रेलिया की घोषित प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।