भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट लाइव प्रसारण
- फोटो : अमर उजाला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला है। इस टेस्ट को जीतने के साथ ही टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात जून से इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद में नौ मार्च से खेला जाने वाला सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत के लिए औपचारिकता मात्र रह जाएगा। टीम इंडिया ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से जीता था और दिल्ली में दूसरे टेस्ट में छह विकेट से जीत हासिल की थी।
वहीं, इंदौर में टेस्ट जीतने के साथ ही भारत का इस टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा हो जाएगा। ऐसा हुआ तो टीम इंडिया की यह अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। टीम 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। दोनों देशों के बीच इस फॉर्मेट में आंकड़ों की बात की जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में 104 मैचों मे आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 32 और ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते। एक मैच टाई और 28 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11 जानने के लिए यहां क्लिक करें...
भारत मे दोनों टीमे 52 टेस्ट में आमने-सामने आ चुकी हैं। टीम इंडिया ने 23 और ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों में जीत हासिल की। 15 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी।
आइए जानते हैं तीसरे टेस्ट के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच एक मार्च यानी बुधवार से खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह नौ बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो टीवी पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया : स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव, जयदेव उनादकट।