फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: नागपुर में हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम में खलबली, वॉर्नर की जगह दिल्ली में खेल सकते हैं ट्रेविस हेड

Sun, 12 Feb 2023 10:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया था। भारत ने भी दूसरे टेस्ट से पहले अपने स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर की जगह ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ट्रेविस हेड को मौका मिल सकता है।

 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रविवार को यह दावा किया है कि, अनुभवी सलामी बल्लेबाज वॉर्नर का लगातार उपमहाद्वीप में खराब फॉर्म जारी रहा है। नागपुर टेस्ट में वह दोनों पारियों में क्रमश: 01 और 10 रन ही बना पाए थे।

 

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 91 रन पर आउट हो गई जो भारत में उसका न्यूनतम स्कोर है। इसी को लेकर ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट में सामने आया कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि पहले टेस्ट में वॉर्नर की दोहरी विफलता के बाद से चर्चा जारी है। इससे पहले द एज की तरफ से भी ऐसी ही जानकारी सामने आई थी।

 

जयदेव उनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया था। भारत ने भी दूसरे टेस्ट से पहले अपने स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं। दिल्ली टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया है। हालांकि, उनकी जगह किसी को स्क्वॉड से जोड़ा भी नहीं गया है।
विज्ञापन

दरअसल, भारत के घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी भी खेला जा रहा है। सौराष्ट्र की टीम फाइनल में पहुंची है। उनादकट सौराष्ट्र टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया है, ताकि वह सौराष्ट्र की टीम से जुड़ सकें और रणजी ट्रॉफी फाइनल खेल सकें। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र का सामना बंगाल से होगा। यह मैच 16 फरवरी से कोलकाता का ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें