फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: संजय मांजरेकर ने बताई कोहली के एडिलेड में फेल होने की वजह, कहा- इससे उनका औसत गिरा

Fri, 06 Dec 2024 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

कुछ साल पहले तक टेस्ट में कोहली का औसत 54-55 के आसपास था, लेकिन लंबे समय तक बड़ी पारी खेलने में विफल रहने के कारण 2022 में उनका औसत 50 के नीचे गिर गया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की ऑफ स्टंप के बाहर अपनी कमजोरी को दूर करने का तरीका नहीं तलाशने की ‘जिद’ के कारण उनका बल्लेबाजी औसत 50 से घटकर 48.13 पर आ गया है। कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पर्थ में खेले गए शुरुआती टेस्ट में शतक लगाकर खेल के पारंपरिक प्रारूप में लंबे समय से चले आ रहे शतकों के सूखे को खत्म किया था। वह हालांकि शुक्रवार को यहां शुरू हुए दूसरे टेस्ट में अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और सात रन पर आउट हो गए।
विज्ञापन

कोहली बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की ऑफ स्टंप के बाहर उछाल लेती गेंद पर बल्ला अड़ा कर स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। कोहली के आउट होने के बाद मांजरेकर ने ट्विटर पर लिखा, 'विराट का औसत अब 48 के आसपास पहुंचने का एक महत्वपूर्ण कारण ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी है। इससे भी बड़ी बात यह है कि वह इससे निपटने के लिए कोई अन्य तरीका न अपनाने की जिद पर अड़े हैं।'

कुछ साल पहले तक टेस्ट में कोहली का औसत 54-55 के आसपास था, लेकिन लंबे समय तक बड़ी पारी खेलने में विफल रहने के कारण 2022 में उनका औसत 50 के नीचे गिर गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में 15.50 की औसत से सिर्फ 93 रन बनाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। उनके टेस्ट करियर का यह 15वां फाइव विकेट हॉल रहा। 
विज्ञापन

एडिलेड टेस्ट में भारतीय पारी
टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी मैच की पहली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए थे। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल 37 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। विराट कोहली सात रन, शुभमन गिल 31 रन और कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। जहां भारत का स्कोर एक वक्त एक विकेट पर 69 रन था, वो कुछ देर बाद पांच विकेट पर 87 रन हो चुका था। यानी 18 रन बनाने में भारत ने चार और विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद ऋषभ पंत ने टिकने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। पंत ने 21 रन बनाए। अश्विन ने नीतीश रेड्डी के साथ पारी संभालने की कोशिश की और सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। स्टार्क ने फिर एकबार खलल डाला और अश्विन को चलता किया। वह 22 रन बना सके। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। नीतीश आखिरी विकेट के रूप में 54 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर स्टार्क के छठे शिकार बने। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें