फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IND vs AUS: दूसरा टेस्ट भी तीन दिन में खत्म, फिर कंगारुओं को ले डूबा स्पिन का डर, जडेजा-कोहली ने बनाए रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 03:22 PM IST

सार

भारत ने दिल्ली टेस्ट तीसरे दिन ही छह विकेट से अपने नाम कर लिया और इस जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले की तुलना में इस मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने छह विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और यह सुनिश्चित किया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब भारत के पास ही रहेगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो दिन अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन टीम इंडिया ने सिर्फ दो सत्र में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर खेल दिखाकर मैच अपने नाम कर लिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 263 रन का अच्छा स्कोर बनाया था और भारत के सात विकेट 139 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन भारत को 262 रन बनाने दिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल ख्तम होने तक एक विकेट पर 61 रन बनाए थे और बेहतर स्थिति में था, लेकिन अगले दिन ही यह टीम 113 रन पर सिमट गई। यहीं, से भारत को मैच जीतने का मौका मिल गया और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने छह विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और यह सुनिश्चित किया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब भारत के पास ही रहेगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो दिन अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन टीम इंडिया ने सिर्फ दो सत्र में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर खेल दिखाकर मैच अपने नाम कर लिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 263 रन का अच्छा स्कोर बनाया था और भारत के सात विकेट 139 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन भारत को 262 रन बनाने दिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल ख्तम होने तक एक विकेट पर 61 रन बनाए थे और बेहतर स्थिति में था, लेकिन अगले दिन ही यह टीम 113 रन पर सिमट गई। यहीं, से भारत को मैच जीतने का मौका मिल गया और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। वॉर्नर और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वॉर्नर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार गेंदों पर अश्विन का शिकार बने। लाबुशेन ने 18 रन बनाए और स्मिथ पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड भी 12 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने। इसके बाद ही उस्मान ख्वाजा भी 81 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। राहुल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। 

छठे नंबर पर आए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए और हैंड्सकॉम्ब के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, नाथन लियोन 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। वहीं, जडेजा और अश्विन को तीन-तीन विकेट मिले। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100 विकेट और जडेजा ने टेस्ट में 250 विकेट भी पूरे किए। भारत ने पहले दिन के अंत में संभलकर बल्लेबाजी की और बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए। 

नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन नाथन लियोन ने किया कमाल
मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में नाथन लियोन ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पहले लोकेश राहुल (17) और रोहित शर्मा (32) को आउट किया। 53 रन के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर आउट हो गए। इसके बाद पुजारा अपने 100वें टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए। श्रेयस अय्यर भी चार रन बनाकर लियोन का शिकार बने। लंच तक लियोन ने भारत को चार झटके दे दिए थे। अंत में विराट और जडेजा ने पारी को संभाला, लेकिन लंच के बाद जडेजा भी 26 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, कुह्नमन ने विराट कोहली को अपना पहला शिकार बनाया। कोहली ने 44 रन की पारी खेली। विकेटकीपर भरत छह रन बनाकर आउट हुए। 

अश्विन-अक्षर ने बचाया मैच
भारतीय टीम 139 रन पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया। अश्विन 37 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। कमिंस ने नई गेंद से उन्हें आउट किया। इसके बाद कमिंस ने ही मर्फी की गेंद पर शानदार कैच पकड़कर अक्षर को भी 74 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। शमी बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके और भारतीय पारी 262 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर एक रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने इस पारी में पांच विकेट लिए और भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट भी पूरे किए। वहीं, मर्फी और कुह्नमैन को दो-दो विकेट मिले। कमिंस ने एक विकेट लिया। 

अश्विन और अक्षर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी पारी में फेल हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन शुरुआत की 23 रन के स्कोर पर ख्वाजा जरूर आउट हुए, लेकिन हेड और लाबुशेन ने तेजी से रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1 था और यह टीम बेहतर स्थिति में थी, लेकिन तीसरे दिन पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 48 रन बनाने में अपने नौ विकेट गंवा दिए। अश्विन ने हेड को 43 रन के स्कोर पर आउट किया और स्मिथ को भी नौ रन के ही स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जडेजा ने नियमित अंतराल में विकेट लिए और एक सत्र में ही छह विके झटके। ऑस्ट्रेलिया ने 95 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाए और 113 रन पर पूरी टीम सिमट गई। जडेजा ने सात और अश्विन ने तीन विकेट लिए। हेड के अलावा लाबुशेन (35 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। 

चौथी पारी में भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य था और टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। राहुल एक रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने 20 गेंद में 31 रन की तेज पारी खेली, लेकिन रन आउट हो गए। इसके बाद कोहली 20 रन और अय्यर 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पुजारा और भरत ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पुजारा 31 और भरत 23 रन बनाकर नाबाद रहे। लियोन ने दो और मर्फी ने एक विकेट लिया।

रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा-कोहली ने बनाए रिकॉर्ड
इस मैच में कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए। इसके साथ ही वह सबसे तेज 25 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। इस मामले में विराट ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने अपने 549वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में इस आंकड़े को छू लिया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 577 पारियां खेली थीं। 

रवींद्र जडेजा ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में सात विकेट उनके नाम रहे। इनमें से पांच विकेट क्लीन बोल्ड रहे। पिछले 21 साल में पहली बार टेस्ट में ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज ने एक पारी में पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया हो। पिछली बार शोएब अख्तर ने ऐसा किया था। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया था। अगर स्पिन गेंदबाज की बात करें तो 1992 में पिछली बार अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। उन्होंने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next