फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: एडीलेड टेस्ट से पहले दिवंगत फिलीप ह्यूज को श्रृद्धांजलि देगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, जानें

Fri, 22 Nov 2024 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ह्यूज का परिवार इसे लेकर सहज रहे और हम उनके जीवन और असाधारण उपलब्धियों का जश्न सही तरीके से मना सके।' खेल के चौथे दिन उनकी याद में एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।'
विज्ञापन
फिल ह्यूज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व क्रिकेटर फिलीप ह्यूज की त्रासद मृत्यु की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडीलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें श्रृद्धांजलि देना शामिल है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी तीन शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान भी उन्हें श्रृद्धांजलि देगा जब खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और झंडे आधे झुके रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिये 26 टेस्ट खेल चुके ह्यूज अपने 26वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले 2014 में मैदान पर एक घरेलू मैच के दौरान बाउंसर लगने से इस दुनिया में नहीं रहे। सिडनी क्रिकेट मैदान पर सीन एबोट का बाउंसर उनके सिर पर लगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ह्यूज का परिवार इसे लेकर सहज रहे और हम उनके जीवन और असाधारण उपलब्धियों का जश्न सही तरीके से मना सके।' खेल के चौथे दिन उनकी याद में एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें