फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd T20: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की वजह से हारा भारत! सूर्यकुमार ने किया खुलासा, अभिषेक की तारीफ की

Fri, 31 Oct 2025 07:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर आउट हो गई। अभिषेक ने 37 गेंद में 68 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
गंभीर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को कहा कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी से अपने लिए एक पहचान बनाई है और उसे आगे भी इसी तरह से खेलते रहना चाहिए। वहीं, भारतीय कप्तान ने हार की वजह जोश हेजलवुड की बेहतरीन गेंदबाजी को बताया है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर आउट हो गई। अभिषेक ने 37 गेंद में 68 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, 'अभिषेक काफी समय से ऐसे ही खेल रहा है। उसे अपने खेल और अपनी पहचान के बारे में पता है।'

उन्होंने कहा, 'वह इसमें बदलाव नहीं करने जा रहा और उम्मीद है कि वह ऐसे ही खेलता रहेगा और हमारे लिए ऐसी कई पारियां खेलेगा।' भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की तारीफ की जिन्होंने 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। उन्होंने कहा, 'पावरप्ले में जिस तरह से हेजलवुड ने गेंदबाजी की, वह बेहतरीन थी। पावरप्ले में चार विकेट गिरने के बाद दबाव से उबरना मुश्किल है।'
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने भी हेजलवुड की तारीफ करते हुए कहा, 'अच्छा हुआ कि हम टॉस जीत गए। पिच में नमी थी और हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया। हमें शुरूआत में कुछ विकेट चाहिए थे।' उन्होंने कहा, 'पिछले विश्व कप से हमने 25 खिलाड़ियों की टीम बनाने की कोशिश की है जो जरूरत पड़ने पर टीम में आ सके और सभी से जुड़ सकें।' प्लेयर आफ द मैच हेजलवुड ने कहा, 'मैंने सही जगहों पर गेंद डालने की कोशिश की और सब कुछ सही रहा। अब मैं एशेज के लिए तैयार हूं।'

यह गेंद शेष रहने के मामले में टी20 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते भारत को हराया। पहले नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया ही है। उसने 2008 में भारत को 52 गेंद शेष रहते हराया था।

टी20 में भारत की सबसे बड़ी हार (शेष गेंद के आधार पर)

खिलाफ स्थान साल शेष गेंदें
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008 52
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2025 40
श्रीलंका कोलंबो (RPS) 2021 33
न्यूजीलैंड दुबई 2021 33
ऑस्ट्रेलिया कोलंबो (RPS) 2012 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें