वनडे विश्व कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमें नए खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जोर आजमाइश कर रही हैं। दोनों टीमों में वनडे विश्व कप खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन कर मुख्य टीम में अपना दावा मजबूत करने का मौका है।
पहले टी20 में भारत ने जीत हासिल की, लेकिन मुकाबला कांटे का था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश दूसरा मैच जीतकर वापसी करने की होगी। वहीं, भारत लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के युवा खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में अपना कमाल दिखा रहे हैं। भारत की मौजूदा टीम में अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी जगह टीम इंडिया में पक्की नहीं है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टी20 टीम में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अगले विश्व कप की टीम के लिए दावा मजबूत करना चाहेंगे। अगले साल जून के महीने में टी20 विश्व कप होना है। इस टूर्नामेंट के लिहाज से दोनों टीमों की तैयारी इसी सीरीज से शुरू होगी।
हम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (26 नवंबर) को खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज के दूसरा मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।