फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत का एडिलेड में 17 साल से चला आ रहा विजय अभियान रुका, रोहित की मेहनत पर फिर पानी; सीरीज गंवाई

Thu, 23 Oct 2025 05:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। गुरुवार एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। गुरुवार एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

17 साल से चला आ रहा विजयी अभियान रुका
इस हार के साथ भारत का एडिलेड में चला आ रहा विजयी अभियान थम गया। इससे पहले भारत ने 2008 के बाद से इस मैदान पर कोई मैच नहीं हारा था। भारत ने आखिरी बार फरवरी, 2008 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 रन से हार झेली थी। 2019 के बाद पहली बार इस मैदान पर भारत एडिलेड में वनडे मैच खेलने उतरा था।

भारतीय गेंदबाजी पर भारी पड़े शॉर्ट और कॉनोली
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को संभाला और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। इस दौरान मैट रेनशॉ ने उनका साथ बखूबी निभाया। भारत रेनशॉ और एलेक्स कैरी के विकेट निकाले जिससे ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा। फिर हर्षित राणा ने शॉर्ट को भी पवेलियन भेज दिया। हालांकि, कोनोली टिके रहे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की। भारत को अंत में कुछ विकेट मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य के इतने करीब पहुंच गया था कि यहां से भारत का जीतना मुश्किल था। 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, जबकि कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल ओवन ने 36, मैट रेनशॉ ने 30, ट्रेविस हेड ने 28, मिचेल मार्श ने 11, कैरी ने 9, मिचेल स्टार्क ने 4 और जेवियर बार्टलेट ने 3 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन

रोहित-श्रेयस के अर्धशतक, कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के बाद हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित ने बनाए जो 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 61 रनों की पारी खेली। रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई।

भारत की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही और जेवियर बार्टलेट ने कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली को आउट कर मेहमान टीम को शुरुआती झटके दिए। कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद रोहित ने श्रेयस के साथ मिलकर पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की। रोहित हालांकि, शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद श्रेयस भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। अक्षर पटेल ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह भी 44 रन बनाकर आउट हुए। अंत में हर्षित और अर्शदीप ने नौवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े जिससे भारत का स्कोर 260 के पार पहुंचने में सफल रहा।

भारत के लिए रोहित, श्रेयस और अक्षर के अलावा अर्शदीप ने 13, वाशिंगटन सुंदर ने 12, केएल राहुल ने 11, गिल ने नौ और नीतीश रेड्डी ने आठ रन बनाए। वहीं, हर्षित राणा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जांपा ने चार विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट को तीन विकेट मिले। मिचेल स्टार्क के हाथ दो सफलता लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें