फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया LIVE वन-डे मैच

Tue, 14 Jan 2020 07:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
विज्ञापन

वैसे तो भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2020 की बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन उसका असल इम्तिहान मंगलवार से होगा, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज का आगाज होगा। भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा। आइए एक नजर डालते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे LIVE देख सकते हैं...

विज्ञापन

कब होगा मैच?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जनवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा मैच?

पहला वन-डे इंटरनेशनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

किस चैनल पर प्रसारण होगा?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

स्टार स्पोर्ट्स के अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। साथ ही साथ लाइव स्कोरबोर्ड और मैच की रियल टाइम कवरेज, रिकॉर्ड्स और अहम जानकारियों के लिए आप amarujala.com देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें