फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 1st ODI: मुंबई में मैच देखने पहुंचे रजनीकांत, 'थलाइवा' को बड़ी स्क्रीन पर देख दर्शक हुए खुश, PHOTOS

Fri, 17 Mar 2023 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रजनीकांत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम की जीत से ज्यादा चर्चाएं 'थलाइवा' यानी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हो रही है। दरअसल, रजनीकांत यह मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

मैच के बीच-बीच में उन्हें भी टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया। बड़ी स्क्रीन पर जब भी उनको दिखाया गया, स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से चिल्लाने लगे। ऐसे में रजनीकांत भी मुस्कुराने लगे। उनके साथ स्टेडियम में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। इसके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी यह मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट झटके थे।

जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें