फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: वनडे डेब्यू के 4644 दिन बाद शाहिदी ने जड़ा पहला शतक, अफगानिस्तान के लिए दूसरा सबसे धीमा सैकड़ा

Sat, 20 Jun 2026 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी आखिरकार वनडे में अपना शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सैकड़ा जड़ा जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
हशमातुल्लाह शाहिदी - फोटो : Afghanistan Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में शाहिदी ने शतक लगाया तो वहीं, अजमातुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक जड़ा। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका जिससे टीम 50 ओवर होने से पहले ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 36 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाहिदी ने ओमरजई के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े। इस साझेदारी को प्रिंस यादव ने ओमरजई को आउट कर तोड़ा जो 50 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदी हालांकि, डटे रहे और उन्होंने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की। नबी के आउट होते ही एकबार फिर अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक सफलता मिली।

शाहिदी के पहले शतक का इंतजार हुआ खत्म
शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू किया था और अब जाकर उनके बल्ले से इस प्रारूप में पहला शतक निकला। वह चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने डेब्यू करने के लंबे समय बाद अपना पहला शतक लगाया है। शाहिदी 4644 दिन बाद वनडे में शतक लगा सके हैं। इस सूची में शीर्ष पर रेगिस चकाबवा हैं जिन्होंने 2008 में डेब्यू किया था, लेकिन 2022 में अपना पहला वनडे शतक लगाया था। यानी डेब्यू करने के 5040 दिन बाद चकाबवा शतक लगा सके थे। दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने वनडे डेब्यू के 4858 दिन बाद शतक लगाया था। वहीं, श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा ने वनडे डेब्यू के 4674 दिन बाद शतक लगाया था। 
विज्ञापन

शाहिदी की धीमी बल्लेबाजी
शाहिदी ने इस मैच में 126 गेंदों पर शतक पूरा किया जो वनडे में अफगानिस्तान के लिए दूसरा धीमा शतक है। इस सूची में इब्राहिम जादरान शीर्ष पर हैं जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 131 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं, उस्मान घनी ने 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 125 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें