फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: डेब्यू पर चमके गुरनूर-हर्ष को कप्तान शुभमन गिल ने सराहा, बोले- लेंथ और स्विंग रही शानदार

Sun, 14 Jun 2026 12:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भारत के लिए गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच से डेब्यू किया। इन दोनों गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और कप्तान शुभमन गिल भी इनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
हर्ष और गुरनूर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे ने प्रभावित किया। भारत ने बरार और दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। बरार और दुबे ने तीन तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया
विज्ञापन


गिल बोले- टी20 मुकाबले की तरह था पहला वनडे
गिल ने कहा, यह एक तरह से टी20 मैच था। हमने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद गुरबाज ने बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन उसके बाद हमने मध्य ओवरों में और डेथ ओवर में वापसी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। गुरनूर ने लेंथ और गति का अच्छा इस्तेमाल किया जो शानदार था। हर्ष ने पहले ओवर में 16 रन दिए लेकिन उन्होंने गेंद को टॉसिंग करना जारी रखकर प्रभावित किया। वनडे में मध्य ओवर अहम होते हैं। अगर हमने गेंद से दबाव बनाकर मौके बनाए और बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए छह रन प्रति ओवर बनाए तो यह शानदार है। 

वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, यह एक मुश्किल मैच था। हमने लगातार विकेट गंवाए। जब गुरबाज और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे तो मुझे लगा कि अगर हम 220-230 रन बना लेते हैं तो यह एक अच्छा लक्ष्य होगा। लेकिन फिर विकेट गिर गए और हम 30-40 रन पीछे रह गए। गुरबाज के आउट होने के बाद हमने गलतियां कीं। पिच थोड़ी स्पाट थी। गेंदबाजी में हम उतने अनुशासित नहीं थे। उम्मीद है कि हम इस पर काम करेंगे और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें