फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: आखिरी टी-20 के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया खास प्लान, विंडीज का सफाया तय

Sun, 11 Nov 2018 03:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई में खेले जाने वाले आखिरी और तीसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहले टेस्ट फिर वन-डे सीरीज में वेस्टइंडीज को रौंदने के बाद 11 नवंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले के साथ ही इस सीरीज का अंत हो जाएगा।

विज्ञापन


फिर 21 नवंबर से ब्रिसबैन में होने वाले पहले टी-20 से भारत के लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होगी। उस अहम मुकाबले से पहले रविवार को चेपॉक स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए किसी प्रैक्टिस मैच से कम नहीं होगा।

भारतीय टीम ने पहले ही तेज गेंदबाज उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए आराम दिया है ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये वे पूरी तरह से फिट रहें। पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को आखिरी टी-20 मैच के लिए टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि विशेषज्ञों की माने तो सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल करना कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत की एक रणनीति का ही हिस्सा है। सूत्रों की माने तो आखिरी मैच में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।


टीमें इस प्रकार हैंः 

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल 

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, ओबेद मैक्कॉय, कीमो पाल, खेरी पियरे, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रुदरफोर्ड और ओशाने थामस में से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें