फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली सी रफ्तार और चीते की तरह छलांग लगाकर धोनी ने लपका कैच

Sun, 28 Oct 2018 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वन-डे मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने उतरी। अभी मेहमान बल्लेबाजों ने क्रीज पर जमकर खुलकर खेलना शुरू किया ही था कि उनके सामने 'धोनी' नामक बाधा बनकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
विकेट के पीछे अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए पहचाने जाने वाले धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है। चीते की तरह छलांग लगाते हुए उन्होंने ऐसा कैच लपका कि विरोधियों के मुंह पर ताले लग गए।
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, दोनो ओपनर्स ने वेस्टइंडीज को सधी शुरुआत दिलाई। क्रीज पर जमने के बाद हेमराज अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर रहे थे। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चौका जमाया। अगली गेंद में लॉन्ग ऑन की दिशा में एक दनदनाता छक्का जड़ दिया।

4 of 5
बुमराह ने पांचवी गेंद बाउंसर मारी, जिस पर फिर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में हेमराज अपने बल्ले का ऊपरी किनारा लगा बैठे। गेंद बैकवर्ड स्क्वैयर लेग की ओर हवा में थी। तभी गेंद की दिशा में भागते हुए एमएस धोनी ने जबरदस्त छलांग लगाई और हवा में एक बेहतरीन कैच लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तरह 25 रन पर वेस्टइंडीज को चंद्रपॉल हेमराज (15) के रूप में पहला झटका लगा। नीचे देखिए वीडियो...


 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें