टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ अंपायरिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि केटलब्रॉ गले में इनफेक्शन के कारण बीमार पड़ गए। इस वजह से वह मैदान पर अंपायरिग करने नहीं आए।
गौरतलब है कि तीसरे दिन के मैच में केटलब्रॉ के स्थान पर वेस्टइंडीज के जोएल विलसन अंपायरिंग कर रहे हैं। विलसन तीसरे दिन नाइजेल लांग के साथ मैदान में अंपायरिंग कर रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर तीसरे दिन के खेल की शुरुआत पहली पारी में पांच विकेट पर 74 रन से की। हालांकि टीम इंडिया ने 172 रन पर ऑलआउट हो गई है।
पढ़ेंः- IndvsSL: टेस्ट सीरीज में 'दादा' और अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं 'कैप्टन कोहली'
इस संबंध में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने बताया, 'केटलब्रॉ के गले में इनफेक्शन है और तीसरे अंपायर वेस्टइंडीज के विल्सन ने उनकी जगह ली है।' वहीं, चौथे अंपायर अनिल चौधरी को टीवी अंपायर बनाया गया है, जबकि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के विनोद ठाकुर को अंपायरों के बोर्ड में शामिल किया गया। मालूम हो कि खराब मौसम के कारण टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 32.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 74 रन बना सकी।