भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। भारतीय ओपनर केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें टीम में शामिल करना अच्छे अंक दिला सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी लय में हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए उन पर भी भरोसा जताया जा सकता है। कोलकाता की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहेगी। ऐसे में ज्यादा तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में रखना फायदेमंद होगा।
फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो कोलकाता में गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बल्लेबाजों को टीम में रखना ज्यादा अंक दिला सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विकेटकीपर
इस मैच में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत या इशान किशन हो सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपिंग टिम सीफर्ट करेंगे। किशन और पंत का खेलना तय नहीं है। ऐसे में आप सीफर्ट को अपनी टीम में रख सकते हैं।
बल्लेबाज
आप अपनी टीम में चार बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन फॉर्म में हैं। इनमें से किसी एक को टीम में रखना फायदेमंद होगा। वहीं भारत के केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जता सकते हैं। ये सभी बल्लेबाज शुरुआत में बल्लेबाजी करने आते हैं और अगर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।
ऑलराउंडर्स
न्यूजीलैंड की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। वहीं, भारत के पास अक्षर पटेल और वेंकटेश अय्यर के रूप में दो ऑलराउंडर हैं। इस वजह से आप दो ऑलराउंडर अपनी टीम में रख सकते हैं। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम पिछले मैच लय में नहीं थे, लेकिन वो कभी भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्होंने यह करके दिखाया था। आप नीशम को अपनी टीम में ले सकते हैं। इसके साथ ही भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को अपनी टीम में रख सकते हैं।
गेंदबाज
कोलकाता की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। पहली पारी में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। ऐसे में अनुवभी स्विंग गेंदबाजों को टीम में रखना फायदेमंद रहेगा। इसलिए आप अपनी टीम में भुवनेश्वर कुमार, टिम साउदी और हर्षल पटेल को अपनी टीम में रख सकते हैं। इसके अलावा बोल्ट और दीपक चाहर को भी चुना जा सकता है।
कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी ओपनिंग बल्लेबाज को कप्तान या उप कप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है। आप आप केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट और वेंकटेश अय्यर में से अपना कप्तान और उपकप्तान चुन सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर: टिम
बल्लेबाज: केएल राहुल, मार्टिन गुप्टिल, सूर्यकुमार यादव, मार्क चैपमैन।
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, जेम्स नीशम, डेरिल मिचेल।
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, टिम साउदी, हर्षल पटेल।