लगातार अंतराल पर अहम विकेट खोना: टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आती है। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन रोहित शर्मा के जल्दी आउट हो जाने के बाद हमारे बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। क्रीज पर जमने के बाद अपने विकेट गंवा दिए।
शिखर धवन ने जरूर 44 रन की पारी खेली। मगर गैर जिम्मेदाराना तरीके से वह रनआउट हो गए। विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 71 रन बनाने के बाद अहम मौके पर वह भी आउट हो गए।
महेंद्र सिंह धोनी ने इस दौरान तीन छोटी-छोटी अहम साझेदारियां की। उन्होंने विराट कोहली के साथ 31, हार्दिक पंड्या के साथ 36 और फिर भुवनेश्वर कुमार के साथ 27 रन जोड़े। मगर रन गति बढ़ाने के वक्त वह भी 42 रन बनाकर चलते बने।