फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL U19: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, विहान और जॉर्ज चमके; पाकिस्तान से खिताबी टक्कर

Fri, 19 Dec 2025 05:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अंडर-19 एशिया कप 2025 अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 एशिया कप 2025 अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब दोनों टीमें खिताबी मैच के लिए 21 दिसंबर (रविवार) को आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


आठ विकेट से जीता भारत
भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी अकादमी में खेले गए मुकाबले में बारिश बाधा बनी थी, जिसकी वजह से मैच 50 ओवर प्रति पारी से घटाकर 20 ओवर प्रति पारी कराने का निर्णय लिया गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने 18 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विहान और जॉर्ज ने लिखी जीत की पटकथा
भारत की शुरुआत इस मुकाबले में झटकों के साथ हुई। महज 25 के स्कोर पर आयुष म्हात्रे (7) और वैभव सूर्यवंशी (9) की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद मोर्चा आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 गेंदों में 114 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरे किए। विहान ने 35 गेंदों में टूर्नामेंट का दूसरा पचासा जड़ा जबकि जॉर्ज ने 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दोनों 58 और 61 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में श्रीलंका के लिए रसिथ नीमसारा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


श्रीलंका की पारी
इससे पहले, श्रीलंका की शुरुआत झटके के साथ हुई। किशन सिंह ने दुलनिथ सिगेरा को दीपेश के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज विरान चमुदिथा का साथ देने विमथ दिनसारा आए। लेकिन दीपेश ने चमुदिथा को 25 के स्कोर पर आउट कर दिया। वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में चमिका हीनातिगाला ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। इसके अलावा सीथमिका सेनेविरत्ने ने 30 और विमथ दिनसारा ने 32 रनों की पारियां खेलीं। भारत के लिए हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए जबकि किशन सिंह, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें