फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK U19 Preview: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी भारतीय अंडर-19 टीम, पाकिस्तान से हिसाब होगा चुकता?

Sat, 31 Jan 2026 01:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

सार

India vs Pakistan U19 Team Preview: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच रविवार को विश्व कप का मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।
विज्ञापन
अंडर-19 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम का सामना सुपर सिक्स के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से रविवार को होगा। पाकिस्तान ने विश्व कप से पहले एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को हराया था और अब आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली टीम के पास पाकिस्तान से हिसाब चुकता करने का मौका रहेगा। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

क्या बरकरार रहेगी नो हैंडशेक नीति
पाकिस्तान ने दिसंबर में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 191 रनों से हराया था। अब भारतीय टीम इसी हार का बदला चुकता करने उतरेगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम नो हैंडशेक की नीति बरकरार रखेगी। भारतीय टीम के खिलाफ मैच के दौरान या मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रहे हैं। ऐसा ही अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भी देखने मिला था। 

किस तरह पाकिस्तान को बाहर कर सकता है भारत?
  • सेमीफाइनल के लिए तीन टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड अंतिम चार में पहुंच चुके हैं और अब सिर्फ एक स्थान शेष है।
  • भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं और वह छह अंक लेकर इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत का नेट रन रेट भी +3.337 का है।
  • भारत अगर रविवार को पाकिस्तान को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का सफर सुपर सिक्स चरण में ही थम जाएगा। 
  • इतना ही नहीं, अगर किसी तरह पाकिस्तान ने भारत को हरा भी दिया तो दोनों टीमों के एक समान छह अंक होंगे। भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है और इसमें बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 

शानदार लय में है भारत
भारतीय टीम अब तक अंडर-19 विश्व कप में शानदार लय में है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को छह विकेट से हराकर की थी। इसके बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को ग्रुप चरण में हराया था। सुपर सिक्स चरण के पहले मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं रहेगा क्योंकि हाल ही में म्हात्रे की अगुआई वाली टीम को पाकिस्तान से हार मिली थी। 

भारत का मजबूत पक्ष
  • विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैच में 183 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन है।
  • टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लय में हैं और उन्होंने चार मैचों में 166 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक दो अर्धशतक निकल चुके हैं।
  • विहान मल्होत्रा के रूप में भारत के पास मध्यक्रम में एक अच्छा बल्लेबाज है। उन्होंने चार मैचों में 151 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ विहान ने नाबाद 109 रनों की पारी खेली थी। 
  • गेंदबाजी में तेज गेंदबाज हेनिल पटेल चार मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं, जबकि उद्धाव मोहन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट झटके हैं। 
  • कप्तान म्हात्रे ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। वहीं, आरएस अंबरीश भी विपक्षी टीम को शुरुआती झटके देने में सक्षम हैं। 

पाकिस्तान ने की है वापसी
  • पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना शुरुआती मैच गंवाया था, लेकिन इसके बाद उसने स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले दो मुकाबले जीते थे।
  • सुपर सिक्स चरण में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था और वह भारत के खिलाफ बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी।
  • ओपनर समीर मिनहास ने टूर्नामेंट में प्रभावित किया है और वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं। मिनहास ने एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन बनाए थे।
  • गेंदबाजी विभाग में अली रजा पाकिस्तान की अगुआई कर रहे हैं जिन्होंने चार मैचों में 12 विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उनके खिलाफ संभलकर खेलना होगा।
  • वहीं, अब्दुल शुभान भी चार मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है...
भारत: आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान, उद्धाव मोहन, किशन सिंह।
पाकिस्तान: फरहान युसूफ (कप्तान), उस्मान खान, अली हसन बलोच, हम्जा जहूर, हुजैफा एहसान, मोहम्मद शायन, समीर मिनहास, अहमद हुसैन, अब्दुल शुभान, अली रजा, डेनियल अली खान, मोहम्मद सयाम, मोमिन कमार, निकाब शफीक, उमर जैब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें