फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK U19 Highlights: एशिया कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, भारत को 43 रन से हराया

Sat, 30 Nov 2024 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के कप्तान साद बेग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और शाहजेब खान की 159 रनों की पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 47.1 ओवर में 238 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 एशिया कप में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिली। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 43 रन से हरा दिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान साद बेग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और शाहजेब खान की 159 रनों की पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 47.1 ओवर में 238 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला
इस मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं, जिन्हें आईपीएल की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। आईपीएल के इतिहास में वैभव किसी भी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेट बने। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह प्रभावित नहीं कर सके। उन्हें अली रजा ने पारी के पांचवें ओवर में शिकार बनाया। 13 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल नौ गेंदें खेलीं, लेकिन सिर्फ एक रन बना सके। विकेट पर वह थोड़ा असहज दिखे और बड़े शॉट खेलने की जद्दोजहद में अपना विकेट गंवा बैठे।

भारत की पारी
इस मुकाबले में भारत के लिए निखिल कुमार ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 20, सी आंद्रे सिद्धार्थ ने 15, मोहम्मद अमान ने 16, किरण चोरमले ने 20, हरवंश पंगालिया ने 26, हार्दिक राज ने 10, मोहम्मद एन्नान ने 30 और युद्धजीत गुहा ने 13* रन बनाए। वहीं, समर्थ नागराज शून्य पर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए अली राज ने तीन विकेट लिए जबकि अब्दुल सुभां और फहाम उल हक को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा नावेद और उस्मान ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

पाकिस्तान की पारी
31वें ओवर में 160 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम को पहला झटका लगा। आयुष म्हात्रे ने उस्मान खान को निखिल कुमार के हाथों कैच कराया। वह 94 गेंद में छह चौके की मदद से 60 रन बना सके। इसके बाद 33वें ओवर में आयुष ने हारून अर्शद को आउट किया। वह तीन रन बना सके। इसके बाद समर्थ ने दो विकेट झटके। उन्होंने 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहले मोहम्मद रियाजुल्लाह को हरवंश सिंह के हाथों कैच कराया। वह 27 रन बना सके। फिर अगली ही गेंद पर फरहान यूसुफ को हरवंश सिंह के हाथों कैच कराया। फरहान खाता नहीं खोल सके। किरण चोरमले ने फहम उल हक (4) को और युद्धाजीत गुहा ने कप्तान साद बेग (4) को आउट किया उमर जायब दो रन और नवीन अहमद खान पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से समर्थ नागराज ने तीन विकेट लिए, जबकि आयुष म्हात्रे को दो विकेट मिले। यद्धाजीत और किरण को एक-एक विकेट मिला।

स्टैट्स और रिकॉर्ड्स
भारत और पाकिस्तान, दोनों का ही इस टूर्नामेंट का यह पहला मैच था। दोनों को ग्रुप-ए में रखा गया है। इन दोनों टीमों के अलावा इस ग्रुप में यूएई और जापान हैं। भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। उसने पिछले 10 में से आठ बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने एक बार भारत के साथ ट्रॉफी साझा की थी। सभी की नजरें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर हैं, जो हाल ही में आईपीएल की मेगा नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए थे। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (डब्ल्यू), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युद्धाजीत गुहा।

पाकिस्तान: शाहजेब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब, नवीद अहमद खान।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट का 11वां संस्करण
यह टूर्नामेंट 1989 से खेला जा रहा है और अब तक इसके 10 संस्करण हो चुके हैं। इस साल 11वां संस्करण है। भारत ने 1989, 2003, 2013, 2013/14, 2016, 2018, 2019, 2021 में आठ बार यह ट्रॉफी जीती है। वहीं, 2012 में मैच टाई रहा था और ट्रॉफी भारत और पाकिस्तान के बीच साझा की गई थी। पिछले साल बांग्लादेश ने यूएई को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस साल टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें