फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG U19 Day-1 Highlights: पहले दिन इंग्लैंड ने सात विकेट पर 229 रन बनाए, थॉमस और एकांश के अर्धशतक

Sun, 20 Jul 2025 05:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केल्म्सफोर्ड

सार

IND U19 vs ENG U19 Highlights : भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दो यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार से शुरू हो गया। भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने शुरुआती दिन पहली पारी में सात विकेट पर 229 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दो यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार से शुरू हो गया। भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने शुरुआती दिन पहली पारी में सात विकेट पर 229 रन बनाए। स्टंप्स के समय एकांश सिंह 98 गेंदों में 66 और जेम्स मिन्टो 36 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 
विज्ञापन


बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत झटकों के साथ हुई। बीजे डॉकिन्स और एडम थॉमस की सलामी जोड़ी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए आर्यन सावंत और रॉकी फ्लिंटॉफ ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और क्रमश: 20 व 16 रन बनाए। इस दौरान बेन मेयस ने 31, कप्तान थॉमस रियू ने 59 और राल्फी अलबर्ट ने 16 रन बनाए। भारत की तरफ से आदित्य रावत, आरएस अम्ब्रीश और नमन पुष्पक ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, हेनिल पटेल को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें