फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG U19: भारत ने इंग्लैंड को चौथे वनडे मैच में 55 रनों से हराया, सीरीज में 3-1 से दर्ज की अजेय बढ़त

Sat, 05 Jul 2025 11:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉरसेस्टर

सार

IND-U19 vs ENG-U19 4th ODI Highlights: भारत ने इंग्लैंड को चौथे वनडे में 55 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत की अंडर-19 टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वॉरसेस्टर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 363 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 10 विकेट पर 308 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड (अंडर-19) - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड को चौथे वनडे में 55 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत की अंडर-19 टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली टीम ने इंग्लैंड को पहले (छह विकेट से जीता) और तीसरे (चार विकेट से जीता) वनडे में हराया था। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला सात जुलाई यानी सोमवार को खेला जाएगा। शनिवार को वॉरसेस्टर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 363 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 10 विकेट पर 308 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को बीजे डॉकिन्स और जोसेफ मोर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। डॉकिन्स ने 67 और मोर्स ने 52 रन बनाए। इसके बाद रॉकी फ्लिंटॉफ ने शानदार बल्लेबाजी की और 91 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 107 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। भारत के खिलाफ बेन मेयस खाता भी नहीं खोल पाए जबकि कप्तान थॉमस रियू 19, जेम्स इसबेल दो, राल्फी अलबर्ट तीन, सेबेस्टियन मोर्गन आठ, जैक होम 12 और तजीम चौधरी अली 13 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स मिंटो 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, भारत के लिए नमन पुष्पक ने तीन जबकि आरएस अम्ब्रीश को दो विकेट मिले। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

भारत की पारी
इससे पहले भारत की शुरुआत झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका जेम्स मिंटो ने दिया। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा ने संभाला। 14 वर्षीय वैभव ने 78 गेंदों में 13 चौके और 10 छक्के की मदद से 143 रन बनाए जबकि विहान ने 121 गेंदों का सामना किया और 15 चौके व तीन छक्के की सहायता से 129 रनों की दमदार पारी खेली। इन दोनों के अलावा अभिज्ञान कुंडु ने 23, कनिष्क चौहान ने दो, आरएस अम्ब्रीश ने नौ, दीपेश देवेंद्रन ने तीन रन बनाए। वहीं, युद्धजीत गुहा 15 और नमन पुष्पक दो रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से जैक होम ने चार और सेबेस्टियन मोर्गन ने तीन विकेट झटके जबकि जेम्स मिंटो और बेन मेयस को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें