फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG U19: भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी

Wed, 02 Jul 2025 11:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन

सार

India U19 vs England U19 3rd ODI Highlights :  भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉर्थैम्पटन में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 268 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 34.3 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉर्थैम्पटन में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 268 रन बनाए। उनके लिए कप्तान थॉमस रियू ने सर्वाधिक 76 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 86 रनों की पारी के दम पर 34.3 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाए और 33 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन

भारत की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। कप्तान अभिज्ञान कुंडु ने 12 रन बनाए। उन्हें जेम्स मिन्टो ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा ने संभाला। इस दौरान सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में छह चौके और नौ छक्के की मदद से 86 रन बनाए। वहीं, विहान ने 34 गेंदों में 46 रन बनाए। उनके अलावा राहुल कुमार ने 27, हरवंशी पंगालिया ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कनिष्क चौहान 43 और आरएस अम्ब्रीश 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए एलेक्जेंडर वेड ने दो विकेट झटके जबकि सबेस्टियन मोर्गन, जेम्स मिंटो, राल्फी अलबर्ट और एलेक्स ग्रीन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
इससे पहले बीजे डॉकिन्स और इसाक मोहम्मद ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। डॉकिन्स ने 62 और इसाक ने 41 रन बनाए। उनके अलावा बेन मेयस ने 31, रॉकी फ्लिंटॉफ ने 16, राल्फी अलबर्ट ने 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान थॉमस रियू ने 76 और सबेस्टियन मोर्गन ने 10 रन नाबाद पारी खेली। भारत के लिए कनिष्क चौहान ने तीन विकेट झटके जबकि दीपेश देवेंद्रन, विहान मल्होत्रा और नमन पुष्पक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें