फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SL A Test: यश-सारांश की शानदार गेंदबाजी, पहले दिन कप्तान सहान की फिफ्टी; श्रीलंका का स्कोर 288/5

Thu, 02 Jul 2026 07:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले

सार

दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ए ने कप्तान सहान अराच्चिगे (83*) की नाबाद पारी की बदौलत 85 ओवर में पांच विकेट पर 288 रन बनाए। भारत ए के लिए यश ठाकुर और सारांश जैन ने दो-दो विकेट लेकर मेजबान टीम को बड़े स्कोर से पहले रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन
श्रीलंका ए बनाम भारत ए - फोटो : @OfficialSLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ए ने 85 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए। मेजबान टीम के कप्तान सहान अराच्चिगे 83 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत ए की ओर से यश ठाकुर और सारांश जैन ने दो-दो विकेट झटके, जबकि गुरनूर बराड़ को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

भारत ए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, शुरुआती 15 ओवर तक श्रीलंका ए के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। आखिरकार 16वें ओवर में यश ठाकुर ने सोहान डी लिवेरा (28) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद गुरनूर बराड़ ने पवन्था वीरसिंघे (39) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया।

मध्यक्रम ने संभाली श्रीलंका ए की पारी
दो शुरुआती विकेट गिरने के बाद श्रीलंका ए के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली। नुवानिंदु फर्नांडो ने 44 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि आशेन बंडारा ने 34 रन जोड़कर टीम को स्थिरता दी। इसके बाद अंजला बंडारा ने 42 रन की अहम पारी खेलते हुए कप्तान सहान अराच्चिगे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे श्रीलंका ए मजबूत स्कोर की ओर बढ़ता गया।

कप्तान अराच्चिगे ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
एक छोर पर कप्तान सहान अराच्चिगे पूरी तरह टिके रहे और भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिलने दी। उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने तक 83 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी की बदौलत श्रीलंका ए पहले दिन 288 रन तक पहुंचने में सफल रहा और दूसरे दिन बड़े स्कोर की उम्मीद बनाए रखी।

यश ठाकुर और सारांश जैन रहे सबसे सफल गेंदबाज
भारत ए की गेंदबाजी में यश ठाकुर ने नई गेंद से शानदार लय दिखाई और दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। वहीं ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने दिन का आखिरी विकेट भी हासिल किया, जब अंजला बंडारा को 42 रन पर बोल्ड कर श्रीलंका ए की अच्छी साझेदारी तोड़ी।

साई सुदर्शन की हुई वापसी
भारत ए के लिए राहत की बात यह रही कि पहले अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में रिटायर्ड हर्ट होने वाले साई सुदर्शन पूरी तरह फिट होकर इस मुकाबले में लौट आए। उनकी वापसी से भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भारत की नजरें जल्द ऑलआउट करने पर
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मुकाबला फिलहाल संतुलित स्थिति में है। दूसरे दिन भारत ए की कोशिश श्रीलंका ए की पहली पारी को जल्द समेटने की होगी, जबकि मेजबान टीम 350 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा कर मैच में मजबूत बढ़त हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें