प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल और अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ नौ सितंबर से शुरू होने वाली दो अनौपचारिक टेस्ट (चार दिवसीय) मैचों की सीरीज में भारत ए की कप्तानी साझा करेंगे। गिल दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा हैं, जबकि साहा वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम में हैं। साहा को हालांकि अंतिम 11 में जगह नहीं मिली। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में नौ सितंबर से, जबकि दूसरा मैच मैसूर में 17 सितंबर से होगा।