भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी (45*) और युवा सरफराज खान (30*) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 44 रन की अटूट साझेदारी से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन पांच विकेट पर 198 रन बना लिए थे। भारत ए ने 154 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद हनुमा और सरफराज ने टीम को कोई झटका नहीं लगाने दिया। इशान किशन (49) और ओपनर पृथ्वी शॉ (42) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत ए अब भी दक्षिण अफ्राका ए से 99 रन से पीछे है जिसने पहली पारी में 297 रन बनाए। मार्को जेनसन 70 रन बनाकर नाबाद रहे।
सरफराज-विहारी ने भारत को संभाला
154 रन पर पांच गिरने के बाद सरफराज खान और हनुमा विहार ने भारत को किसी भी अनहोनी से बचा लिया। इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने पांच विकेट पर 154 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ग्लेनटन स्टुरमैन और मार्को जेनसन ने बहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा लुथो सिंपाला ने एक विकेट को पवेलियन की राह दिखाई।