फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs ENG Lions: साई सुदर्शन का शतक, भारत ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को दिया 403 रन का लक्ष्य

Sun, 04 Feb 2024 10:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ए की पहली पारी 192 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में इंग्लैंड लॉयन्स 199 रन बना पाया था। भारत ए ने दूसरी पारी में 402 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साई सुदर्शन का शतक, भारत ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को दिया 403 रन का लक्ष्य अहमदाबाद। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (117) के शतक की मदद से भारत ए ने शनिवार को यहां तीसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड लॉयन्स को 403 रनों का लक्ष्य दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड लॉयन्स ने दो विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। एलेक्स लीस 41 और मैथ्यू फिशर एक रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड लॉयन्स जीत से 320 रन दूर है और रविवार मैच का अंतिम दिन है। भारत ए की पहली पारी 192 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में इंग्लैंड लॉयन्स 199 रन बना पाया था। भारत ए ने दूसरी पारी में 402 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें