फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs ENG Lions: भारत ए ने बनाई 158 रन की बढ़त, केएल राहुल का पचासा; अभिमन्यु ईश्वरन भी नहीं रहे पीछे

Sun, 08 Jun 2025 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन

सार

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट नॉर्थैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 137 रन बनाए और 158 रन की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट नॉर्थैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 137 रन बनाए और 158 रन की बढ़त बना ली। फिलहाल अभिमन्यु ईश्वरन (61) और ध्रुव जुरेल (0) क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ था तब इंग्लैंड लायंस का स्कोर तीन विकेट पर 192 रन था। इंग्लैंड की टीम 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने 21 रन की बढ़त बना ली। उनके लिए एमिलिओ गे ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके अलावा टॉम हेन्स ने अर्धशतक जड़ा जबकि जॉर्डन कॉक्स 45 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने कहर बरपाया। उनके कुल चार विकेट अपने नाम किए और 3.68 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की। उनके अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट झटके जबकि तनुष कोटियान और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

भारत ए की शुरुआत झके के साथ हुई थी। यशस्वी जायसवाल सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन ने मोर्चा संभाला। राहुल ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए 51 रन बनाए। वहीं, करुण नायर ने 15 रन बनाए। अब अभिमन्यु और ध्रुव क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें