ऑस्ट्रेलिया ए इन दिनों दो चारदिवसीय मैचों के लिए भारत दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लखनऊ में मंगलवार से शुरू हुआ और मेहमानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनकी तरफ से सैम कोंस्टास और जोश फिलिप ने शतकीय पारियां खेलीं और पहली पार में भारत ए के खिलाफ छह विकेट पर 532 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। फिलहाल मेजबानों की पहली पारी जारी है। बुधवार का खेल समाप्त होने तक भारत ए ने एक विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। नारायण जगदीशन और साई सुदर्शन क्रमश: 50 और 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को पहला झटका अभिमन्यू ईश्वरन के रूप में लगा, जिन्हें लियाम स्कॉट ने अपना शिकार बनाया। वह 58 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए।