भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 30 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया। कानपुर में तीनों मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। पहला मैच 30 सितंबर को होगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: तीन और पांच अक्तूबर को खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने तीनों मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीमों का एलान किया है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम की कमान रजत पाटीदार संभालते नजर आएंगे जबकि दूसरे और तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।
पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।