फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाडा की रिपोर्ट में बीसीसीआई का एक क्रिकेटर पॉजिटिव

Fri, 27 Oct 2017 01:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
डोपिंग - फोटो : Google Plus
विज्ञापन
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी यानी वाडा की 2016 की रिपोर्ट में बीसीसीआई के 153 मान्यताप्राप्त क्रिकेटरों में से एक को डोप टेस्ट में  विफल बताया गया है। अभी इस क्रिकेटर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। भारत के अंडर-19 क्रिकेटर प्रदीप सांगवान के बाद यह डोप टेस्ट में विफल होने वाला दूसरा क्रिकेटर है।
विज्ञापन


वाडा के 2016 की रिपोर्ट में बीसीसीआई के रजिस्टर्ड 138 क्रिकेटरों का प्रतियोगिता के दौरान टेस्ट किया गया। इनमें एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है।  जिस खिलाड़ी पर सवाल उठ रहे हैं उसका परीक्षण घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, आईपीएल या ईरानी ट्रॉफी) के दौरान किया गया। यह क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय हो भी सकता है, नहीं भी हो सकता। इस दौरान प्रतियोगिता से बाहर 15 टेस्ट किए जिनमें सभी नतीजे नेगेटिव रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें