फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bumrah vs Konstas: 'अगर फिर से भिड़ंत हुई तो मैं कुछ नहीं कहूंगा', बुमराह से पंगा लेकर निराश हैं सैम कोंस्टास

Wed, 08 Jan 2025 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

दो गेंद बाद बुमराह ने आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने कोंस्टास की ओर बढ़कर उसे घूरकर देखा।
विज्ञापन
बुमराह और कोंस्टास - फोटो : BCCI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह से हुई झड़प पर खेद जताते हुए स्वीकार किया है कि वह समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आखिर में बुमराह को सफलता मिली। कोंस्टास ने आखिरी दो टेस्ट में अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी, लेकिन बुमराह और विराट कोहली से उलझने के कारण भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन

कोंस्टास और बुमराह के बीच तीखी बहस
ऐसी एक घटना पांचवें टेस्ट के पहले दिन हुई जब कोंस्टास और बुमराह के बीच तीखी बहस हो गई। कोंस्टास ने कोड स्पोटर्स से कहा, 'मुझे प्रतिस्पर्धा करना पसंद है और मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।' दिन का खेल जब खत्म होने को था तब बुमराह एक और ओवर फेंकना चाहते थे, लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने विरोध किया जो समय खपाने की कोशिश में थे । इस कारण से बुमराह और कोंस्टास के बीच बहस हो गई।

कोंस्टास ने घटना को लेकर दिया बयान
दो गेंद बाद बुमराह ने आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया । इसके बाद उन्होंने कोंस्टास की ओर बढ़कर उसे घूरकर देखा। कोंस्टास ने उस घटना के बारे में लगा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे लिये सबक था । मैं थोड़ा समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था ताकि वे एक और ओवर नहीं फेंक सके लेकिन बुमराह को आखिर में कामयाबी मिली।'
विज्ञापन

'घटना फिर हुई तो कुछ नहीं कहूंगा'
उन्होंने कहा, 'वह बेहतरीन गेंदबाज है और सीरीज में 32 विकेट लिए। अगर ऐसी कोई घटना फिर होती है तो शायद में कुछ नहीं कहूंगा।' कोंस्टास और कोहली के बीच भी सीरीज के दौरान बहस हुई। कोंस्टास ने बाद में कहा कि उस घटना के बाद भी वह अपने बचपन के हीरो कोहली से मिलने गए। उन्होंने कहा, 'मैंने मैच के बाद उनसे बात की और कहा कि वह मेरे आदर्श हैं और उनके खिलाफ खेलना सम्मान की बात है। जब वह क्रीज पर थे तो मैं सोच रहा था कि वाह, विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्च ही ऐसा है। सारे भारतीय समर्थक उनका नाम पुकारते हैं। यह सपने जैसा था।'

कोंस्टास ने कहा, 'वह काफी विनम्र हैं। बहुत ही प्यारे इंसान और उन्होंने मुझे भविष्य के लिए शुभकामना भी दी। मेरा पूरा परिवार विराट से प्यार करता है। मैं बचपन से उन्हें आदर्श मानता आया हूं और वह लीजैंड है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें