फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: आइसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली के टेस्ट शतक को लेकर तंज कसा, भारतीय फैंस ने दिया करारा जवाब

Wed, 22 Feb 2023 10:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली टेस्ट में पिछली 13 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने अब तक 44, 20 और 12 रन की पारियां खेली हैं। कोहली ने टेस्ट में पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन में लगाया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के फॉर्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। फैंस उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच आइसलैंड क्रिकेट ने नया ही मुद्दा शुरू कर दिया है। उन्होंने विराट कोहली के टेस्ट में फॉर्म को लेकर तंज कसा है।
विज्ञापन


2022 एशिया कप के बाद से कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो नियमित तौर पर रन बना रहे हैं, लेकिन टेस्ट में कोहली पिछले काफी समय से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसी को लेकर आइसलैंड क्रिकेट ने निशाना साधा है। हालांकि, उन्हें भारतीय फैंस की ओर से भी करारा जवाब मिला है।

आइसलैंड क्रिकेट ने क्या ट्वीट किया

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कोहली टेस्ट में पिछली 13 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने अब तक 44, 20 और 12 रन की पारियां खेली हैं। कोहली ने टेस्ट में पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन में लगाया था।

इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में रन के लिए जूझते दिखे हैं। आइसलैंड ने अपने ट्वीट में इसी चीज को दर्शाया है। उन्होंने लिखा- यह आंकड़ा कई भारतीय फैंस को खुश नहीं करेगा, लेकिन विराट कोहली के पिछले शतक (2019) के बाद से अब तक 23 टेस्ट हो चुके हैं। कितना लंबा इंतजार करना बहुत लंबा इंतजार होता है?

फैंस ने दिया करारा जवाब



हालांकि, आइसलैंड क्रिकेट के इस ट्वीट के बाद कोहली के फैंस भी मैदान में उतर गए। सहज सिंह नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि पिछले शतक के बाद से सिर्फ एक साल गुजरा है। 2020 और 2021 का आधा हिस्सा कोविड में ही बीत गया। जब एक खिलाड़ी के पास कोहली जितने शतक हों तो कम से कम एक और साल के लिए उन्हें अकेले छोड़ देना चाहिए।

वेंकट विक्रम नाम के यूजर ने लिखा- जब तक टीम जीत रही है कोई समय अवधि बहुत लंबी नहीं है। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यह एक टीम खेल है और व्यक्ति केवल ग्रुप के रूप में टीम को योगदान देते हैं न कि इसके विपरीत खुद के लिए।

विशरुत कृष्णा नाम के यूजर ने लिखा- वह फॉर्मेट दर फॉर्मेट वापसी कर रहे हैं। वह पहले से ही वापसी कर चुके हैं। वनडे में तीन शतक मारने से पहले दो मैचों में वह आउट ऑफ फॉर्म दिखे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनके 44(83) और 21(30) रन संकेत हैं कि उन्होंने लड़ना शुरू कर दिया है।

प्रभंजन बदामी ने लिखा- सिर्फ शतक बल्लेबाज को परिभाषित नहीं कर सकते। शतकों के बिना लगातार रन बनाना भी यदि अधिक नहीं तो समान रूप से श्रेय के योग्य है। कोहली के मामले में काफी समय तक फॉर्म में नहीं रहने के बावजूद उससे पहले बनाए गए रन के लिए उन्हें मौके दिए जा रहे हैं। उनका नाम ही काफी है।
विज्ञापन

हाल ही में कोहली ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 25,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऐसा किया। इस मामले में कोहली ने अपने आदर्श और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जो 577 मैचों में इस लैंडमार्क तक पहुंचे थे। वहीं विराट ने 549 मैचों में ऐसा किया है। विराट और सचिन के बाद रिकी पोंटिंग (588), जैक कैलिस (594), कुमार संगकारा (608) और महेला जयवर्धने (701) इस लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें