एसोसिएट देशों के कप्तानों ने भी जताई नाराजगी
- गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया कप्तान)
इरास्मस ने कहा कि कई देशों के खिलाड़ियों के लिए वनडे विश्व कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि उनके करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य होता है। उन्होंने कहा कि क्वालिफिकेशन ऐसी होनी चाहिए जो एसोसिएट देशों को विश्व मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का वास्तविक मौका दे।
- स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड्स कप्तान)
एडवर्ड्स ने कहा कि आईसीसी वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को बढ़ाने की बात करता है, लेकिन ऐसे फैसले एसोसिएट देशों के लिए शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने के अवसर कम कर देते हैं। उनके मुताबिक यही मुकाबले छोटे देशों को आगे बढ़ने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में मदद करते हैं।
- रिची बेरिंगटन (स्कॉटलैंड कप्तान)
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा कि खिलाड़ियों के करियर को प्रभावित करने वाले फैसलों पर उनसे सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उनका मानना है कि अलग-अलग पक्षों की राय शामिल होने से बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं।