फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table 2025-27: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जीत के साथ शीर्ष पर, भारत अंक तालिका में बांग्लादेश से भी नीचे

Sat, 28 Jun 2025 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WTC 2025-27 points table : न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस चक्र में अपने-अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है। पाकिस्तान और विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका अपने 2025-27 डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत अक्तूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर और श्रीलंका की बांग्लादेश पर जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की शुरुआत ही है, लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए जंग देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को वेस्टइंडीज को 159 रन से हराकर 12 अंक हासिल किए, जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हराकर 12 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया का यह इस चक्र में पहला मैच था। इस वजह से टीम के 12 अंक और 100 अंक प्रतिशत हैं। टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम 100 अंक प्रतिशत और 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड ने इसी हफ्ते भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

तालिका में बांग्लादेश से भी नीचे भारत
वहीं, श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में हराया। दोनों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। ड्रॉ से दोनों टीमों को चार-चार अंक मिले थे। ऐसे में जीत के बाद 12 अंक मिलने पर श्रीलंका के कुल 16 अंक हो गए हैं, जबकि उनका अंक प्रतिशत 66.67 है। बांग्लादेश के चार अंक हैं और 16.67 अंक प्रतिशत है। टीम चौथे स्थान पर है। वहीं, भारत ने एक टेस्ट खेला है और उसमें हार मिली। इसलिए न तो भारत के कोई अंक हैं और न ही अंक प्रतिशत। भारतीय टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है। यही हाल वेस्टइंडीज के साथ है। उसने एक टेस्ट खेला है और उसमें हार मिली। विंडीज टीम भी बिना किसी अंक और अंक प्रतिशत के छठे स्थान पर है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 - अंक तालिका
रैंक टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 0 12 100.00
2 इंग्लैंड 1 1 0 0 12 100.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
4 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
5 भारत 1 0 1 0 0 0.00
6 वेस्टइंडीज 1 0 1 0 0 0.00
7 न्यूजीलैंड - - - - - -
8 पाकिस्तान - - - - - -
9 दक्षिण अफ्रीका - - - - - -

पाकिस्तान और द. अफ्रीका में होगी भिड़ंत
न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस चक्र में अपने-अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है। पाकिस्तान और विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका अपने 2025-27 डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत अक्तूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। यह सीरीज नवंबर-दिसंबर में खेली जाएगी।

कौन सी टीम सबसे ज्यादा टेस्ट खेलेगी?
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम 21 मैच खेलेगी। इसके बाद 18 मैचों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड को 16 और दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज को 14-14 टेस्ट खेलने हैं। पाकिस्तान की टीम 13 और श्रीलंका-बांग्लादेश को 12-12 टेस्ट खेलने हैं। 2025-27 चक्र में प्रतिस्पर्धा करने वाले नौ देशों के बीच खेली जाने वाली 27 टेस्ट सीरीज में से 17 सीरीज में केवल दो मैच होंगे, जबकि तीन मैचों की छह सीरीज होंगी।
विज्ञापन

इंग्लैंड के बाद भारत का किससे सामना?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो चुकी है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट दो अक्तूबर से और दूसरा टेस्ट 10 अक्तूबर से खेला जाएगा। फिर भारतीय टीम घर पर ही दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इसका पहला मुकाबला 14 नवंबर से और दूसरा मकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें