फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2019: भारत-पाक मैच की सारी टिकट बिकींं, ये छह मुकाबले भी अभी से सुपरहिट

Thu, 22 Nov 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड-वेल्स करने वाला है। शुरुआत 30 मई 2019 से होगी।कुछ महीने पहले आईसीसी ने इसके शेड्यूल की भी घोषणा कर दी थी। अब ताजा खबर यह है कि विश्वकप के छह मुकाबलों की सारी टिकट अभी से बुक हो चुकीं हैं।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता दुनिया को रास आती है। हर कोई इसके रोमांच सागर में डूबने को बेकरार होता है। तभी तो छह महीने पहले ही इस मैच के लिए स्टेडियम हाउसफुल हो चुका है। खुद आईसीसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

आईसीसी ने अपने ट्विटर के जरिए क्रिकेट फैंस को बताया कि कुछ गिने-चुने ग्रुप मैच के टिकट ही उपलब्ध हैं और छह मैचों की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। जिनमें भारत बनाम पाकिस्तान (16 जून 2019), इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (25 जून 2019), भारत बनाम इंग्लैंड (30 जून 2019), पहला सेमीफाइनल (9 जुलाई 2019), दूसरा सेमीफाइनल (11 जुलाई 2019) और फाइनल (14 जुलाई 2019) प्रमुख है।

 



याद हो कि विश्व कप 2019 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में खेले गए आखिरी विश्व कप में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार आईसीसी वनडे रैंकिंग की पहली आठ टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया था जबकि अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने इस वर्ष की शुरुआत में जिम्बाब्वे में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स टूर्नामेंट के जरिए विश्व कप में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें