फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से ठीक पहले बड़ा फेरबदल, IPL के सुपरस्टार जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल

Wed, 22 May 2019 09:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड ने अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम चुन ली है। इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता एड स्मिथ ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर इसकी घोषणा की। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम में तीन बदलाव किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड ने ऑलराउंडर जो डेनली की जगह IPL में धूम मचाने वाले युवा तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन जो डेनली की जगह लेंगे। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए बोर्ड ने ड्रग टेस्ट में फेल हुए एलेक्स हेल्स की जगह जेम्स विंस पर भरोसा जताया है।

वैसे इस बात की संभावना कम ही है कि विंस और डॉसन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा। जबकि लगातार 90mph की रफ्तार से एक ही जगह गेंदबाजी करने की काबिलियत रखने वाले आर्चर निश्चित तौर पर अंतिम एकादश को विविधता देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर

IPL में 11 मुकाबलों में 11 विकेट लेने वाले जोफ्रा रन खर्च करने में भी बेहद कंजूस रहे। सिर्फ 6.76 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए इस पेसर ने दुनिया के लगभग हर शीर्ष बल्लेबाज को परेशान किया। शायद यही कारण रहा कि विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मट में आर्चर को शामिल किया गया, जहां उन्होंने 36 की औसत से तीन विकेट भी निकाले। 

अपने पहले विश्व कप के लिए तरस रही विश्व की नंबर एक वन-डे टीम इंग्लैंड के पास घरेलू जमीं पर झंडा गाड़ने का सुनहरा मौका है। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी-20 और वन-डे सीरीज में टीम के सारे खिलाड़ियों ने खासा प्रभावित किया था। जिसके बाद से टॉम करन और डेविड विली पर खतरे की तलवार लटकनी शुरू हो गई थी। मगर पाक के खिलाफ चार मैच में 9 विकेट के चलते करन अपना स्थान बचाने में कामयाब रहे।

4 of 6
लियाम डॉसन - फोटो : सोशल मीडिया

लियाम डॉसन

ऑलराउंडर लियाम डॉसन की बात की जाए तो वह बढ़िया स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही बेहतरीन बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। केंट काउंटी टीम के लिए खेलने वाले लियाम डॉसन इंग्लैंड के लिए अक्टूबर 2018 के बाद से कोई मैच नहीं खेल सके हैं, लेकिन हाल ही में लियाम डॉसन ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी बढ़िया हाथ दिखाए। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मिले मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे जो डेनली को विश्व कप स्क्वॉड से बाहर कर लियाम लॉसन को शामिल किया।
विज्ञापन

5 of 6
जेम्स विंस - फोटो : सोशल मीडिया

जेम्स विंस

जेम्स विंस को एलेक्स हेल्स की गलती का फायदा मिला। जेम्स विंस एक ओपनर बल्लेबाज हैं और उन्हें इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप की संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया था, लेकिन एलेक्स हेल्स के ड्रग्स केस में दोषी पाए जाने के बाद उनकी वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद बढ़ गई थी। आखिरकार विंस को वर्ल्ड कप टीम में मौका मिल ही गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम- इयोन मॉर्गन, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम करन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें