भारतीय महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को नवंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नवंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इनमें शेफाली को थाईलैंड की थिपात्चा पुत्थावोंग और यूएई की ईशा ओजा के साथ नामित किया गया। वहीं, पुरुषों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर, बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज का नाम शामिल है।