फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी-फाइनल से पहले टीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने कहा-अविजेय नहीं है ऑस्ट्रेलिया

Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली भिडंत से पहले टीम इंडिया की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा, मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने की क्षमता है। 
विज्ञापन


अंजुम ने कहा, हां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को मात दे सकती है। मैं केवल भारत के फाइनल में पहुंचने के आशावादी नजरिए से नहीं कह रही हूं। इसके पीछे कारण भी है। जब आप क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल तक पहुंचते हैं उस वक्त एक मैच में टीम को एकजुट होकर खेलना होता है भले ही आप वर्तमान विश्वचैंपियन के सामने ही क्यों न खेल रहे हों। 

स्मृति पर होगा अच्छी शुरुआत का दारोमदार

स्मृति
अंजुम ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया को भी हराया जा सकता है। हालांकि वो कई बार विश्वचैंपियन बन चुकी है वो इस स्थिति में कैसे खेला जाता है इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्हें मालूम है कि कि ऐसे मैचों में किस तरह खेला और जीता जाता है। इस स्थिति में वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और टीम इंडिया में केवल इसी चीज की कमी दिखाई दे रही है। 

अंतिम एकादश या कहें टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अंजुम ने कहा, स्मृति मंधाना जैसी खिलाड़ी इस मैच में मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। वो ऐसी खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से विरोधी टीम पर आक्रमण कर सकती हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को साधने के लिए बाएं हाथ की इस बल्लेबाज को शानदार प्रदर्शन करना होगा। अंजुम ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि टीम इंडिया अंतिम एकादश में कोई बदलाव करेगी। बतौर खिलाड़ी मैनें खुद देखा है कि फॉर्म आता जाता रहता है। टीम इंडिया को इस मैच से पहले चार दिन का आराम मिला है। मेरे हिसाब से चार दिन में खिलाड़ी चीजों को पूरी तरह बदल सकती हैं। जैसा प्रदर्शन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी किया था कुछ उसी तरह आरंभिक बल्लेबाजों को प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन

शुरुआत में नहीं करानी चाहिए स्पिनर्स से गेंदबाजी

ekta bisht
अंजुम ने सेमीफाइनल के दबाव को लेकर, इस स्तर पर खेल मानसिक खेल में तब्दील हो जाता है। अब वक्त सिर्फ यह समझने का है कि आप भारत के लिए खेल रहे हैं। आपको अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी क्योंकि पूरी दुनिया आपको फॉलो कर रही है। 

अंजुम ने कहा, यदि टीम इंडिया 250 से 260 रन के आस-पास रन बना लेती है तो वह इस स्कोर का आसानी से बचाव कर लेगी। मैं इंग्लैंड में दूसरे ओवर में स्पिनर से गेंदबाजी कराने की पक्षधर नहीं हूं। चाहे स्थितियां जैसी भी हों लेकिन पहले कुछ ओवर तेज गेंदबाजों से ही गेंदबाजी करवानी चाहिए। महिला क्रिकेट में एक ही गेंद का उपयोग होता है ऐसे में नई गेंद का फायदा शुरुआती ओवरों में ही उठाया जा सकता है। 

पुरुष क्रिकेटरों द्वारा महिला क्रिकेटरों को सोशल मीडिया पर तबज्जो दिए जाने और मैसेज करने पर अंजुम ने कहा, ये बहुत अच्छा है। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। जिस तरह का रिस्पॉन्स खिलाड़ियों को देश से मिल रहा है वो अच्छा है। मैं सच कहूं तो कभी ऐसी  आशा नहीं की थी। मुझे मालूम था कि इस बार इसका कवरेज बड़ा होगा। ये बेहतरीन है। लोगों का ध्यान इसलिए भी इसओर गया क्योंकि पुरुषों की टीम नहीं खेल रही है साथ ही टीम इंडिया जीत हासिल कर रही है। साथ ही पुरुष खिलाड़ी सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं इसका भी फायदा इस बार मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें