ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रे्लिया को बल्ला थमाया। कंगारूओं ने ओपनर बेथ मूनी (60) के तेज अर्धशतक और दूसरे बल्लेबाजों के दमदार खेल के बूते 5 विकेट खोकर 156 रन का बड़ा टारगेट सेट किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड लगातार मुकाबले में बना हुआ थी, लेकिन 17वें ओवर में लगातार दो विकेट गंवाकर कीवी टीम मुश्किल में आ गई। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 20 रन की दरकार थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया अंत में भारी ही पड़ा और चार रन से मैच जीतते हुए छठी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। 2009 से शुरू हुए टी-20 विश्व कप का सातवां संस्करण खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया लगातार चार बार (2009, 10, 12, 14) अंतिम चार में पहुंच चुका है। सिर्फ 2016 में भारत में खेले गए विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया था। 2018 में उसने चौथी बार विश्व कप जीता।
महिला क्रिकेट विश्व कप 2020
- फोटो : पीटीआई
भारत, गत विजेता ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका चार टीम 2020 टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकीं हैं। ग्रुप ए में भारत टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर रहा। ग्रुप बी में इंग्लैंड चार मैच में छह अंक के साथ टॉप पर है, लेकिन दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका का एक मुकाबला अभी शेष है और उसके भी छह अंक हैं। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका अपना बचा हुआ मुकाबला जीत जाती है तो भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगा और अगर हार जाती है तो भारत का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप बी में टॉप पर रहने वाली टीम के बीच होगा।