फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's T20 WC: बांग्लादेश और आयरलैंड की महिला टीमें विश्वकप के लिए क्वालिफाई, 2023 में है वर्ल्ड कप

Sun, 25 Sep 2022 03:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इस तरह दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ शामिल हो गई हैं जिन्होंने पहले ही 10 टीमों के टूर्नामेंट के लिये अपनी जगह पक्की कर ली थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीमों ने अबुधाबी में क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में अपने सेमीफाइनल जीतने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में 2023 में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन


Jasprit Bumrah Video: बुमराह की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए फिंच, तारीफ करते हुए पवेलियन लौटे, देखें वीडियो

बांग्लादेश की महिला टीम ने थाईलैंड पर 11 रन की जीत हासिल की जबकि आयरलैंड ने जिंबाब्वे को चार रन से हराया। इस तरह दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ शामिल हो गई हैं जिन्होंने पहले ही 10 टीमों के टूर्नामेंट के लिये अपनी जगह पक्की कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


IND vs AUS: दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, ससुराल को लेकर कही यह बात

बांग्लादेश टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जॉटी ने कहा, ‘हम यहां टी20 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने के लिये आये थे और हमने ऐसा कर दिया। हम इतने वर्षों से साथ खेल रहे हैं और यह दुनिया को दिखाने का हमारा मौका था कि हम कितना अच्छा खेलते हैं और बतौर टीम हमने कितना सुधार किया है।’

Shikhar Dhawan-Ravindra Jadeja Video: शिखर धवन की हरकतों से परेशान हुए रवींद्र जडेजा, कहा- इसकी शादी करवा दो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें